उत्तराखंड
Big News: देहरादून में यहां बनेगा अत्याधुनिक सुविधाओं वाला पहला वॉटर पार्क, जानिए योजना…

देहरादून: राजधानी देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने का काम जोरो शोरो पर चल रहा है। इस कड़ी में अब दून में वाटर पार्क बनने जा रहा है। देहरादून शहर का यह पहला वाटर पार्क निरंजनपुर के मछली तालाब की जगह पर बनाया जाएगा। जिसकी कवायद तेज हो गई है। इस खूबसूरत वाटर पार्क का शिलान्यास आगामी 12 अक्टूबर को किया जाएगा। पार्क का शिलान्यास मेयर सुनील उनियाल गामा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।
गौरतलब है कि मछली तालाब में वाटर पार्क बनाने का प्रस्ताव काफी समय पहले पास हुआ था। जिसे सरकार ने हाल ही में मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब मेयर सुनील उनियाल गामा ने खुद नगर निगम के अफसरों संग मौके पर पहुँचकर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया है। ये पार्क 25 बीघा जमीन पर बनाया जाएगा। इस वाटर पार्क के बनने से निरंजनपुर इलाके में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


