उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड के इन दो IAS अधिकारियों को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, ये आदेश जारी…
देहरादूनः उत्तराखंड में नौकरशाही में फेरबदल का दौर शुरू हो गया है। राज्य के दो आईएएस अधिकारियों को आज ( बुधवार) केंद्र से बुलावा आ गया है। आईएएस अधिकारी रमेश कुमार सुधांशु और आईएएस अधिकारी अमित सिंह नेगी को केंद्र ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके आदेश जारी कर दिए है।
आदेश के अनुसार 1997 बैच के आईएएस अधिकारी रमेश कुमार सुधांशु को ज्वाइंट सेक्रेट्री लेवल पर तैनाती मिली है उन्हें चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर mygov मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तो वहीं 1999 बैच के आईएएस अधिकारी अमित सिंह नेगी को एक्सपेंडिचर विभाग में ज्वाइंट सेक्रेट्री की जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही दोनों अधिकारी दिल्ली पहुंच अपनी जिम्मेदारी संभाल सकते है।
हाल ही में शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के अधिकारी आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किया था। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए थे। इनकी प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति के साथ ही अब शासन में तीन प्रमुख सचिव हो गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
