उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड में किसकी बनेगी सरकार? देखें एग्जिट पोल के आंकड़े…
देहरादून: उत्तराखंड में इस बार किसकी सरकार बनने जा रही है इस बात का पता तो 10 मार्च को चलेगा, लेकिन लोगों के मन में क्या है? किसकी सरकार बनाना चाह रहे हैं और किसे वोट दिया है? ऐसे कुछ सवालों के जवाब राज्य में किए गए एग्ज़िट पोल में पूछे गए हैं। सोमवार शाम को एग्जिट पोल जारी हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत के एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में बीजेपी की सरकार बन रही है। तो कई पोल में कांग्रेस जीत रही है।
बता दें कि कई एजेंसियों की ओर से राज्य में हुए विधानसभा चुनाव 2022 के लिए एक्जिट पोल आने शुरू हो गए। देशबन्धु के अनुमान के मुताबिक भाजपा को 22-28 सीटें, कांग्रेस को 40-46 सीटें, आप(आम आदमी पार्टी) 0-2 सीटें, अन्य को 0-2 सीटें, तो वहीं इंडिया न्यूज-जन की बात के मुताबिक भाजपा को 32-41 सीटें, कांग्रेस को 27-35 सीटें, बसपा को 01 सीट, आप(आम आदमी पार्टी) को 01 सीट, अन्य को 03 सीटें तो वहीं एबीपी सी-वोटर के अनुमान के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा को 41 प्रतिशत वोट का अनुमान, उत्तराखंड में कांग्रेस को 39 प्रतिशत वोट का अनुमान, आम आदमी पार्टी को नौ प्रतिशत वोट का अनुमान, निर्दलीयों को 11 प्रतिशत वोट का अनुमान है।
गौरतलब है कि विगत 14 फरवरी को राज्य की पांचवीं विस के लिए मतदान हुआ था। जिसके नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे। इन चुनावों में प्रदेश में कुल 65.37 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें महिलाओं ने 67.20 प्रतिशत तो पुरुषों ने 62.60 प्रतिशत मतदान किया था। महिलाओं ने मतदान के प्रति जागरूकता दिखाते हुए पुरुषों की तुलना में 4.60 प्रतिशत अधिक मतदान किया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel