उत्तराखंड
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के लिए बड़ा अपडेट, 9वीं-11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को करना होगा ये काम, जानिये कैसे…
उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि बोर्ड एग्जाम के लिए छात्रों के पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू की जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की तरफ से आदेश और दिशानिर्देश जारी किए गए है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आगामी 2025 की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में अध्ययरत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। आइए जानते है डिटेल्स..
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड शिक्षा परिषद की ओर से जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है की पंजीकरण शुल्क की दर प्रति छात्र / छात्रा रू0 10.00 होगी। पंजीकरण शुल्क दिनांक 16 अक्टूबर 2023 तक राजकोष में जमा किया जा सकेगा। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात कोई शुल्क जमा करने की अनुमति नहीं होगी। परिषद् द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि तक जितने छात्रों का पंजीकरण शुल्क चालान द्वारा राजकोष में जमा किया गया है केवल उतने ही छात्रों के पंजीकरण आवेदन-पत्र भरे जा सकेगें।
ऑन-लाइन पंजीकरण हेतु पोर्टल दिनांक 17 अक्टूबर 2023 से 06 नवम्बर 2023 तक खुला रहेगा। परिषद् की अधिकृत वेबसाइट पर ऑन-लाइन पंजीकरण आवेदन पत्र विद्यालय द्वारा पूर्व में उन्हें उपलब्ध करायी गयी आईडी से ही भरे जायेंगे। यदि आपके जनपद में किसी विद्यालय में कक्षा 9/11 का संचालन इसी सत्र से प्रारंभ हुआ है तो इसकी सूचना (विद्यालय का नाम, विद्यालय कोड, वि०खं० का नाम आदि) संकलित कर इस कार्यालय का उपलब्ध कराएं ताकि पंजीकरण प्रक्रिया हेतु उन्हें आई०डी० एवं पासवर्ड उपलब्ध कराया जा सके ।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा से पहले कक्षा 9वी और 11वीं में पढ़ने वाले छात्रों के पंजीकरण करने की प्रक्रिया को किया जाता है। इस दौरान बोर्ड परीक्षा के लिए पहले ही छात्रों की संख्या और उनकी सूचनाओं को जमा किया जाता है। यह व्यवस्था उत्तराखंड बोर्ड के तहत पंजीकृत विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए ही लागू की गई है। इस पंजीकरण डाटा का प्रयोग वर्ष 2025 की कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की परीषदीय (बोर्ड) परीक्षा के लिए किया जाएगा। अतः वर्तमान में कक्षा 09 एवं कक्षा 11 में में संस्थागत छात्र / छात्रा के रूप में अध्ययनरत समस्त छात्र / छात्राओं का पंजीकरण ऑन-लाइन किया जायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel