उत्तराखंड
खुशखबरीः उत्तराखंड में यहां आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, दिए गए ये निर्देश…
देहरादूनः उत्तराखंड में आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कोविड काल में सेवाएं देने वाले कार्मिकों को पुनः राज्य के मेडिकल कॉलेजों एवं सरकारी अस्पतालों में रिक्त पदों के सापेक्ष आउटसोर्स के माध्यम से तैनाती देने के निर्देश दिए है। जिसके बाद अब कोरोना काल में हटाए गए कर्मिकों की पुनः भर्ती जल्द होने की उम्मीद बढ़ गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड काल में सेवाएं देने वाले कार्मिकों को पुनः राज्य के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं सरकारी अस्पतालों में रिक्त पदों के सापेक्ष आउटसोर्स के माध्यम से तैनाती के निर्देश दिये है।इससे पहले शासन द्वारा इसके संबंध में आदेश भी जारी किए गए थे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एसीएमओ से लेकर निदेशक स्तर के रिक्त पदों की शीघ्र डीपीसी कराने को कहा गया है ताकि जिला एवं महानिदेशक स्तर पर लम्बे समय से रिक्त चल रहे विभागीय अधिकारियों के पदों को भरा सके।
बताया जा रहा है कि डॉ0 रावत ने बताया कि कोविड काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न श्रेणी में अस्थाई रूप से तैनात कार्मिकों को 31 मार्च 2022 को हटा दिया गया था, जिसके उपरांत हजारों कार्मिक बेरोजगार हो गये थे। राज्य सरकार ने विषम परिस्थितियों में कोविड काल में अपनी सेवाएं देने वाले ऐसे कार्मिकों को पुनः आउटसोर्स के माध्यम से रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती का निर्णय लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel