उत्तराखंड
बड़ी खबरः BJP ने अभी-अभी चंपावत उपचुनाव के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी किया घोषित, देखें आदेश…
देहरादूनः चंपावत उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जहां एक ओर चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। नामांकन प्रक्रिया जारी है, वहीं बीजेपी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत से अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। भाजपा आलाकमान ने इसकी घोषणा की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुछ दिनों पहले ही भारत निर्वाचन आयोग ने चंपावत में उपचुनाव की घोषणा थी। चुनावी घोषणा के बाद से बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी थी। “पूर्व में विधानसभा 2022 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी चंपावत से चुनाव जीते थे। कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए अपनी सीट खाली की थी। जिसके बाद बीजेपी ने आज सीएम धामी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी 9 को नामांकन करेंगे।
वहीं कांग्रेस की स्थिति फिलहाल असमंजस जैसी है। क्योंकि, इस सीट पर भाजपा से खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैदान में हैं। इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि कांग्रेस एक दो दिन में प्रत्याशी के नाम का ऐलान करेगी। कहा जा रहा है कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चंपावत उपचुनाव लड़ने जा रही है। कांग्रेस भाजपा सरकार के 1 महीने के कामकाज को भी इस चुनाव में जनता के बीच लेकर जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel