उत्तराखंड
दुःखद: भाजपा विधायक पर काल का फेरा, प्रदेश भाजपा में शोक की लहर, उपचार के दौरान विधायक का निधन
देहरादून। उत्तराखंड बीजेपी से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया है।
दिल्ली में कोविड 19 का उपचार करा रहे थे भाजपा विधायक का निधन उपचार के दौरान हुआ है।आपको बता दे कि पिछले महीने विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी का भी निधन हुआ था। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर छा गयी है।
वहीं सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भगत ने कहा कि जीना हमारे युवा,ऊर्जावान व योग्य कार्यकर्त्ता व विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे।
वे एक शालीन व्यक्ति थे और वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे ।उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है।
उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुःख आ पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर्षिल घाटी का झाला गाँव – स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सुधार का नया मॉडल”
धामी ने क्रिएटर्स को दिया संदेश – “सकारात्मक कंटेंट से बदलेगा प्रदेश का भविष्य”
राहत: DG सूचना की पहल से 15 दिवंगत पत्रकार परिवारों को मिली बड़ी राहत…
सचिवालय में बड़े पैमाने पर कर्मियो की जिम्मेदारी बदली
आदि गौरव महोत्सव जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं का उत्सव: मुख्यमंत्री
















Subscribe Our channel
