उत्तराखंड
कानून: बचते बचते भाजपा का विधायक कानून के लपेटे में, कोर्ट आदेश पर मुकदमा दर्ज
देहरादून। द्वारहाट विधानसभा से भाजपा के विधायक महेश नेगी पर कोर्ट के आदेशों के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही विधायक की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।
कोर्ट के आदेश दून की नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने विधायक महेश नेगी के खिलाफ महिला से दुराचार के मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुकदमा विधायक की पत्नी के खिलाफ भी दर्ज हुआ है। इसके साथ ही विधायक की मुश्किलें बढ़ना तय हो गया है। कोर्ट के आदेशों के बाद अब पुलिस के स्तर से कार्रवाई में ढील देना भी संभव नहीं होगा। जैसा कि अभी तक पीड़ित पक्ष पुलिस पर आरोप लगाता रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में भाजपा शुरू से ही दूरी बनाकर चल रही है। बीच में भाजपा ने विधायक नेगी से इस संबंध में जानकारी भी ली थी।
अब मुकदमा दर्ज होने के बाद पार्टी का इस मामले में क्या रूख होता है ये देखने वाली बात होगी।
इस बीच, हाईकोर्ट पहले ही विधायक की पत्नी की शिकायत पर महिला के खिलाफ दर्ज मामले में महिला की गिरफतारी पर रोक लगा चुका है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
