उत्तराखंड
राजनीति: नौकरशाही से परेशान भाजपा विधायकों ने दिल्ली दरबार में अपनी धुनि रमाई,जानिए क्यों
देहरादून। राज्य के सत्ता पक्ष के तमाम विधायक लंबे समय से नौकरशाही के रवैये से नाराज नजर आ रहे हैं। इस मामले में कुछ विधायक अधिकारियों की शिकायत भी कर चुके हैं।
बावजूद इसके नौकरशाही के रवैये में बदलाव नहीं आया है। अब प्रदेश में नौकरशाही का ये मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक बिशन सिंह चुफाल ने बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने राज्य की राजनीतिक स्थितियों के बारे में चर्चा की।
दरअसल, प्रदेश में सत्तापक्ष के तमाम विधायक लंबे समय से नौकरशाही की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। विधायकों के अनुसार उनके ही क्षेत्र के अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं।
लगातार हो रही उपेक्षा के बाद पिछले कुछ दिनों से विधायक गुपचुप तरीके से इस मामले को लेकर बैठक करने लगे थे। इसी कड़ी में बीते सोमवार को भी नैनीताल में डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में बैठक की गई थी।
जिसमें करीब आधा दर्जन विधायक शामिल हुए थे।
विधायकों की नाराजगी के बाद से ही प्रदेश में तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
सोमवार को हुई बैठक के बाद इसे और बल मिला। जिसके बाद आज बिशन सिंह चुफाल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने प्रदेश में उपजे हालातों के साथ ही राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा की।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel