उत्तराखंड
राजनीति: तीर्थनगरी में नए डिग्री कालेज की संस्तुति पर भाजपा ने लगाया ब्रेक, बेरोजगारी बढ़ाने में भी भाजपा का पूरा योगदान
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने ग्राम सभी खैंरी कलां में नव युवक मंगल दल व वरिष्ठ जनों से मिलकर कांग्रेस संगठन से जुड़ने व ग्राम स्तर की समस्याओ के निवारण को लेकर चर्चा की ।
मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्या जयेन्द्र रमोला ने कहा कि भाजपा की सरकार में आज बेरोज़गारी का बड़ा आलम है।
कहा कि ऋषिकेश जैसे क्षेत्र में जो राजधानी के बहुत ही समीप है पर यंहा पिछले कई वर्षों से एक मात्र डिग्री कॉलेज है जिसमे सभी छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पता है, विगत कई वर्षों से इस क्षेत्र में एक नये डिग्री कॉलेज की मांग पुरज़ोर तरीक़े से उठाई गई और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस पर संस्तुति भी दे दी थी, लेकिन बीजेपी की सरकार आते ही सरकार में बैठे लोगों ने यह कार्य रोक दिया
इसके साथ ही रोज़गार के अवसर तक कोई नहीं है और तो और शहरी क्षेत्र के पास होने के बावजूद भी लगातार कई समस्याएँ से जूझना पड़ता है, जिसमे मुख्य बिजली कटौती की समस्या है।
इसलिये इन समस्याओं से निजात पाने के लिये व बेरोज़गारी दूर करने के लिये हमें मिलकर भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का काम करना पड़ेगा ।
नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि युवाओं के सामने आज रोज़गार की बड़ी समस्या खड़ी है गई है यहॉं पर व आसपास के क्षेत्र में किसी प्रकार के तकनीकी व रोज़गार परक विषय के अच्छे संस्थान नहीं है और ना ही इण्टरमीडिएट अथवा ग्रेजुएट होने के बाद कोई कोचिंग संस्थान है, जिसके कारण यहॉं के युवा को शहर व प्रदेश से बाहर जाकर कोचिंग लेनी पडती है ।
कार्यक्रम में निर्मल रांगड,नव युवक मंगल दल खैंरी खुर्द के अध्यक्ष संदीप कलूडा,उप प्रधान रोहित नौटियाल,रमा चौहान,प्रशांत लखेड़ा,गौरव बमोला,दिनेश रावत,वीर सिंह नेगी,अजय नौटियाल,शिवेक बलूनी,अमन भण्डारी, शिवराज राणा,सूरज रावत, बॉबी राणा,रजत रावत, गौरव खड़का, अजय रावत, भोलू राणा, मदन सिंह रावत, रोशन रावत आदि मौजूद थे ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel