उत्तराखंड
Breaking: यंहा जंगल मे एक महिला और उसके साथी युवक ने खाया जहर, सनसनी…
देहरादून। थाना डोईवाला के अंतर्गत झबरावाला के जंगल में एक महिला और उसके साथी युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। महिला थाना रायवाला के हरिपुरकलां निवासी है जो विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं, जबकि युवक अविवाहित है।
हिमालयन हॉस्पिटल जेलीग्रांट से डोईवाला कोतवाली को शनिवार की देर रात ने यह सूचना दी गई है कि उनके यहां भर्ती एक युवक की जहर खाने से मौत हो गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने
अपनी जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाई ने बताया कि आरती 30 वर्ष पत्नी दीपक निवासी हरिपुर कला, रायवाला यहां अब्दुल समद 29 वर्ष पुत्र अशरफ अली, निवासी झबरावाला, बुल्लावाला थाना डोईवाला से मिलने आई थी। जिसके बाद दोनों में झबरावाला के जंगल में विषाक्त पदार्थ पदार्थ कर लिया।
अब्दुल समद के परिवार वाले दोनों को हिमालयन हॉस्पिटल लेकर गए, महिला आरती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया। जहां रविवार की सुबह आरती ने दम तोड़ दिया। जबकि हिमालयन हॉस्पिटल में उपचार के दौरान अब्दुल समद की भी मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार आरती विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं। दोनों ने जहर क्यों खाया अभी इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टिया प्रेम व प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है। अब्दुल समद विदेश में नौकरी करता था। जिसके बाद वह यहां आ गया था। अब वह फिर से विदेश जाने की तैयारी में था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel