उत्तराखंड
BREAKING: धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कल,हो सकते है ये बड़े फैसले….
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। धामी कैबिनेट को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रह है कि धामी कैबिनेट की बैठक कल यानी 22 दिसंबर को हो सकती है । इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर मुहर लगा सकती है। इस माह में ये दूसरी बड़ी बैठक होने जा रही है। इससे पहले ग्लोबल समिट के लिए कई बड़े फैसलों सहित कई प्रस्ताव पास किए गए थे। अब इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। आइए जानते है पूरी अपडेट..
बताया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक सचिवालय स्थित वीर चंद सिंह गड़वाली सभागार में 11.30 बजे सीएम धामी की अध्यक्षता में बैठक होगी। इस बैठक में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों का नियमितीकरण, डॉक्टरों के बॉन्ड की समस्त जिम्मेदारी, स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग से चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रस्ताव, पीपीपी मोड पर चल रहे अस्पतालों के भुगतान के प्रस्ताव आ सकते है।
वहीं बताया जा रहा है कि प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के रिटायरमेंट की आयु 50 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की तैयारी है। इस संबंध में सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव तैयार हो गया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने सेवा नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव की पुष्टि की है। माना जा रहा कि यह प्रस्ताव आगामी कैबिनेट की बैठक में अनुमोदन लाया जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel