उत्तराखंड
BREAKING: धामी कैबिनेट की अहम बैठक कल, हो सकते हैं कई बड़े फैसले…
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व धामी कैबिनेट की बैठक होने वाली है। ये बैठक 11 मार्च को प्रस्तावित की गई है। जिसमें कई बड़े फैसले हो सकते है। सबकी निगाहें अब इस बैठक पर टिक गई है।
मिली जानकारी के अनुसार धामी मंत्रिमण्डल की आगामी बैठक दिनांक 11 मार्च, 2024 को 11:30 बजे पूर्वाहन सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार (पंचम तल), देहरादून में होगी। ये बैठक सीएम धामी की अध्यक्षता में होगी। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए धामी कैबिनेट की ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते है। मार्च माह की ये दूसरी कैबिनेट बैठक होगी।
बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यू.आई.आई.डी.बी.) की दूसरी बैठक में सेवा क्षेत्र नीति लागू करने के लिए प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यों में तेजी लाने, नीतिगत मामलों को छोडकर शेष विषयों पर विभागीय स्तर पर निर्णय लेकर कार्यों का त्वरित निस्तारण करने के भी निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel