उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में अब इस नेता ने थामा BJP का दामन, दलबदल से कांग्रेस परेशान, कैसे बचाएं पार्टी…

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को देखते हुए दलबदल का सिलसिला लगातार जारी है। विपक्षी दलों के नेता, कार्यकर्ता सत्ताधारी पार्टी में अपनी निष्ठा और आस्था जता रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक बार फिर कांग्रेस नेता ने बीजेपी का दामन थामा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी केसर सिंह नेगी और नवल किशोर ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। जिससे अब कांग्रेस आलाकमान की चिंता बढ़ती जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के केसर सिंह नेगी और नवल किशोर ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में बीजेपी का दामन थाम लिया है। बता दें कि केसर सिंह नेगी चोबट्टा ख़ाल से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। वहीं नवल किशोर पौड़ी से प्रत्याशी थे। ये दोनों नेता मनीष खंडूरी के करीबी है। दोनों नेताओं को अनिल बलूनी ने सदस्यता ग्रहण करवाई है। वहीं इस आवसर पर अनिल बलूनी ने सभी को पार्टी में आने के लिए धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि उत्तराखंड कांग्रेस के नेता एक के बाद एक कर पार्टी में इस्तीफा देते रहे और डैमेज कंट्रोल के नाम पर कांग्रेस प्रदेश में कुछ खास नहीं कर पाई है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस में तोड़फोड़ करने के संकेत लोकसभा चुनाव से काफी पहले ही दे दिए थे। कई नेता पार्टी छोड़ चुके है। माना जा रहा है कि उत्तराखंड में अभी कांग्रेस के ऐसे कई नेता हैं, जिनका नाम गाहेबगाहे दल बदल को लेकर सामने आ रहा है। ऐसे मुश्किल हालात को देखते हुए अब पार्टी के नेता पार्टी कार्यकर्ताओं और दूसरे नेताओं से भावुक अपील करने में जुट गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


