उत्तराखंड
BREAKING: धामी कैबिनेट की बैठक में हुए ये बड़े फैसले, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक क्लिक में पढ़ें…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। बताया जा रहा है कि बैठक में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दृष्टिगत विभिन्न विभागों की नियमावली व मुख्यमंत्री एकल स्वरोजगार योजना समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट में 14 मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है तो वहीं कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली को मंजूरी मिली साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज में लंबे समय से रिक्त पदों को लेकर भी फैसला हुआ है।
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
- सिलक्यारा में फंसे श्रमिको को सकुशल बाहर निकालने पर पीएम मोदी का आभार जताया जायेगा
- तीन राज्यों में मिली जीत के लिए पीएम मोदी का आभार जताया जायेगा
- जीबी पंत विवि को कीर्तिनगर के चौरासी पट्टी में दी जाएगी निश्शुल्क जमीन
- उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली को मिली मंजूरी
- मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना होगी शुरू, जिन ग्रामों में पीएमजीएसवाई नही है वहां यह योजना होगी शुरू
- भू-लेख पत्रों के निबंधन में अब वर्चुवली भी होगा काम, इसके लिए पूरी नियमावली बनाई गई, प्रदेश भर में यह नियम भी होगा लागू
- राजकीय इंटर कॉलेज में लंबे समय से रिक्त पदों के लिए हुआ अहम निर्णय
- रिक्त पदों पर अस्थाई रूप से होगी नियुक्ति, प्रति वादन के रूप से दिया जाएगा मानदेय
- महिला बाल विकास विभाग में नंदा देवी योजना में हुआ बड़ा निर्णय
- 2009 से 2017 के लाभार्थियों को लंबित भुगतान का होगा देय
- 52 करोड़ का बजट हुआ जारी
- पहाड़ों पर निजी भूमि पर हेलीपेड निर्माण नीति को स्वीकृति
- लीज पर दे सकते है युकाड़ा को भूमि
- अगर व्यक्ति खुद बनाए हेलीपैड तो मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी
- राष्टीय खेलों की मेजबानी मिलने पर पीएम का जताया आभार

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel