उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम…
उत्तराखंड बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। डेटशीट का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। तो वहीं हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी।
मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय देहरादून के सभागार में सभापति, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की अध्यक्षता में वर्ष 2024 के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम के निर्धारण हेतु परीक्षा समिति की बैठक हुई। परीक्षा समिति द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिट की सैद्धान्तिक परीक्षाएं दिनांक 27 फरवरी, 2024 से आरम्भ होकर 16 मार्च, 2024 को समाप्त होंगी। परीक्षाएं दो पाली में कराई जाएगी। पहला एग्जाम हिंदी का होगा।
बताया जा रहा है कि हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट 2024 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिनांक 16 जनवरी, 2024 से 15 फरवरी, 2024 के मध्य सम्पादित की जायेगी। बोर्ड ने परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट Ubse.uk.gov.in पर शेड्यूल चेक कर सकते है। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं टाइमटेबल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट https://ubse.uk.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर दिख रहे डेटशीट लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने पीडीएफ खुलकर आ जाएगा। इसकी जांच करें और फिर उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel