उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड को मिली पहली महिला मुख्य सचिव, इस IAS अधिकारी के नाम पर लगी मुहर, सस्पेंस खत्म…
उत्तराखंड में नए मुख्य सचिव का सस्पेंस खत्म हो गया है। प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव मिल गई है। बताया जा रहा है कि आईएएस अफसर राधा रतूड़ी नई मुख्य सचिव होंगी। वह अभी तक अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत है। सीएम धामी ने राधा रतूड़ी को सीएस की जिम्मेदारी दिए जाने के संकेत दिए थे।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की नई मुख्य सचिव बनने वाली राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह प्रदेश में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। इसके साथ ही उनके पास मौजूदा समय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।उनको मुख्य सचिव बनाने के पीछे वजह यह भी है कि राज्य में सीनियर आईएएस अधिकारियों में वह एसएस संधू के बाद दूसरे नंबर पर आती हैं।
बताया जा रहा ह कि साल 2023 में 31 जुलाई को ही वर्तमान मुख्य सचिव एसएस संधू रिटायर हो रहे थे। तब केंद्र सरकार से उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार मिल गया था। 31 जनवरी को प्रदेश के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी देख रहे सुखबीर सिंह संधू का सेवा विस्तार खत्म हो रहा है। इससे पहले प्रदेश को पहली महिला मुख्य सचिव मिली है।
गौरतलब है कि राधा रतूड़ी के नाम की घोषणा से पहले उत्तराखंड में मुख्य सचिव के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. चर्चा थी कि क्या एसएस संधू को फिर से सेवा विस्तार मिलेगा या फिर उनके बाद सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी की नई बॉस बनेंगी?

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel