उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में हादसों का बुधवार, अलग-अलग हादसों में मां-बेटे सहित तीन की मौत, अन्य घायल…
उत्तराखंड में हादसो का सिलसिला जारी है। बड़े हादसों की खबर उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ से आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ही जिलों में कार खाई में गिरी है। हादसे में मां बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायल का इलाज चल रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहला हादसा उत्तरकाशी के बड़ेथी बनचोरा मोटर मार्ग पर हुआ है। यहां 500 मीटर नीचे गहरी खाई में कार जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको 108 की मदद से सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती करवाया गया। मृतकों की शिनाख्त पवना देवी (48) पत्नी रुकम सिंह, विकास सिंह (22) पुत्र रुकम सिंह, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़ के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वहीं दूसरा हादसा पिथौरागढ़ में हुआ है। यहां नैनी से गणाई को जा रही एक कार यूके 04टीबी-2481 किमतोला के पास 50 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। कार में सवार इन्द्र लाल (44) पुत्र नैन राम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं मनोज कुमार (40) पुत्र मोहन राम निवासी कुंजनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुहंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को सड़क पर लाकर अस्पताल पुहंचाया है। साथ ही मृतक का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel