उत्तराखंड
बिल लाओ-इनाम पाओ योजना: शहरी विकास मंत्री ने निकाले लकी ड्राॅ, 6,000 लोगों ने जीते इनाम…
मार्केट में खरीदारी करने के बाद जीएसटी बिल लेने वाले 6,000 लोगों पर इनामों की बरसात हुई। बुधवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बिल लाओ-इनाम पाओ योजना के तहत जून, जुलाई, अगस्त व सितंबर के भाग्यशाली विजेताओं का लकी ड्राॅ निकाला।
विजेताओं को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच व इयरबड्स की सौगात मिली। मंत्री ने बताया, योजना के शुरू से अब तक कुल 47,408 ग्राहकों ने 90.07 करोड़ रुपये की राशि के 2,35,999 बिल बिलिप एप पर अपलोड किए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि योजना को लेकर जनता में असीम उत्साह है।
11 मासिक लकी ड्रॉ आयोजित किए जा चुके
योजना के तहत सर्वाधिक बिल अपलोड करने वाले टिहरी निवासी रवींद्र सिंह की तारीफ करते हुए कहा, इस तरह के प्रयासों से अन्य उपभोक्ताओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा।कहा, योजना के तहत अब तक 11 मासिक लकी ड्रॉ आयोजित किए जा चुके हैं।
लकी ड्रॉ के विजेता इन पुरस्कारों को अपने निकट के राज्य कर विभाग के जीएसटी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। मंत्री ने बताया, एक सितंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक लागू इस योजना को नवंबर माह तक विस्तारित किया गया है।
30 नवंबर के बाद पूरी योजना के लिए भी होगा मेगा ड्राॅ
वित्त मंत्री ने बताया, राज्य सरकार ने पूर्व में एक सितंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक लागू बिल लाओ-इनाम पाओ योजना को 30 नवंबर विस्तारित किया है। 30 नवंबर तक बीलिप एप पर बिल अपलोड करने वाले ग्राहकों को मासिक पुरस्कारों के अंतर्गत 1500 पुरस्कार दिए जाएंगे। 30 नवंबर के बाद पूरी योजना के लिए मेगा ड्राॅ भी होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel