उत्तराखंड
वाण गांव के रितेश बिष्ट ने जीती टाइटल फाइट, उत्तराखंड का नाम किया रोशन
चमोली ज़िले के रहने वाले रितेश बिष्ट ने तमिलनाडु में आयोजित में इंडियन बॉक्सिंग लीग में 79kg वेट केटेगरी में टाइटल फाइट जीतकर जनपद के साथ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। देवाल विकासखण्ड के वाण गाँव निवासी रितेश बिष्ट की इस कामयाबी पर पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है।
रितेश कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर बॉक्सिंग की दुनिया में नए आयाम छूने के लिए तैयार हैं, हाल ही में हुई प्रतियोगिता में जीत के साथ उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवा दिया है। एक गरीब का परिवार का बेटा अगर कड़े संघर्षों से किसी मुकाम को हासिल करता है तो वह सफलता तारीफ के काबिल है। देवाल के पूरे क्षेत्र वासियों ने उनकी इस उपलब्धि पर ख़ुशी जताई है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं चमोली पुलिस ने भी रितेश की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
दरअसल, रितेश बिष्ट बेहद साधारण परिवार से हैं वर्तमान में देहरादून में रहते हैं पिता मोहन सिंह बिष्ट घर-घर में अखबार बांटने का कार्य कर अपने परिवार को गुजारा करते हैं। मां अनीता देवी गृहणी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
