उत्तराखंड
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई…
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन 26 जुलाई से शुरू हो गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2023 है। जिसके तहत कुल 132 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राज्यवार पदों की संख्या देखें तो असम में 26, छत्तीसगढ़ में 27 हिमाचल प्रदेश में 12, उत्तराखंड में 12, जम्मू और कश्मीर में 7, लद्दाख में 1 पद, अरुणाचल प्रदेश में 10, मणिपुर में 9, मेघालय में 8, मिजोरम में 6, नागालैंड में 9, त्रिपुरा में 5 पद इस भर्ती के आधार पर भरे जाएंगे।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए। जिन अभ्यर्थियों ने ग्रेजुएशन कर लिया है वे भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अभी ग्रेजुएशन फाइनेंस और सेल्स से करने वाले अभ्यर्थियों को प्रियॉरिटी दी जाएगी। भर्ती से जुडी ज्यादा जानकारी और नोटिफिकेशन के लिए आप वेबसाइट https://www.ippbonline.com/ पर विजिट कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक एग्जीक्यूटिव पदों के लिए चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 30000 रुपए दिए जाएंगे। इस दौरान चयनित को अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
ऐसे करें अप्लाई-
सबसे पहले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
इसके बाद फॉर्म भरें और सबमिट करें।
इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel