उत्तराखंड
Big Breaking: टिहरी में कार और स्कूटी की भिषण भिड़ंत, उड़े परखच्चे, मची चीख-पुकार…
टिहरीः उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां पड़ियार भवन के पास कार और स्कूटी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। जबकि कार सवार घायल हो गया है। वहीं मौके पर चीख-पुकार मच गई । लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पड़ियार भवन के पास तेज रफ्तार कार और स्कूटी में भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार युवक घायल हो गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना देते हुए एंबुलेस से घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल का इलाज बौराड़ी में चल रहा है। वहीं लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद उत्तराखंड की सड़कों पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शायद ही कोई दिन ऐसा हो, जब ऐसे हादसे नहीं हो रहे हैं। सड़कों हादसों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाते हैं, वह चिंता में डालते हैं। आकंड़ो के अनुसार उत्तराखंड में हर साल औसत 1322 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें 838 लोग मारे जा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel