उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां अभी-अभी गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, अन्य घायल…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। चमोली से अभी-अभी दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां नंदानगर-भेंटी मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा शुक्रवार दोपहर को नंदानगर-भेंटी मोटरमार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर हुई दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक 108 एंबुलेंस अभी मौके पर नहीं पहुंच पाई है।
खाई में गिरा डॉक्टरों का वाहन, कई घायल
वहीं दूसरी ओर कोटद्वार बीरोंखाल में डॉक्टरों की गाड़ी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि वेदीखाल से स्वास्थ्य शिविर का समापन होने के बाद पीपीपी मोड पर संचालित बीरोंखाल सामुदायिक स्वास्थ्य का स्टाफ वापस बीरोंखाल लौट रहा था। अरकंडाई के समीप पंचपुरी पुल के पास चढ़ाई में जीप अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे नयार नदी में जा गिरी। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel