उत्तराखंड
CBSE RESULT 2021: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने मारी बाजी, ऐसे करें चेक…

देहरादूनः सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों के रोल नंबर जारी करने के एक दिन बाद, अब सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है। आज दोपहर 2 बजे परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्रों से अच्छा छात्राओं का प्रदर्शन रहा है।
आपको बता दें कि CBSE बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किए गए। सीबीएसई में 11.51 फीसदी छात्रों ने 90 फीसदी और उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं 5.37 फीसदी छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। स्टूडेंट्स अपना सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 अन्य आधिकारिक पोर्टल, results.nic.in, cbse.gov.in, cbse.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर (digilocker) एवं उमंग ऐप (UMANG App) पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं।
बता दें कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए इस साल 14.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। छात्रों का रिजल्ट तय मूल्यांकन फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


