उत्तराखंड
CBSE CTET 2021: इस दिन जारी होगा 10वीं, 12वीं की परीक्षा का प्रवेश पत्र, जानिए बड़ा अपडेट…
देहरादून: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा 10वीं की परीक्षा 17 नवंबर और 12वीं की परीक्षाएं 16 नवंबर से होंगी। अब इन परीक्षाओं के लिए सीबीएसई नौ नवंबर को प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। बढ़ती ठंड देखते हुए परीक्षा सामान्य रूप से 10.30 के बजाय इस बार साढ़े ग्यारह बजे से शुरू करने का फैसला लिया गया है। परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट की जगह 20 मिनट का समय दिया जाएगा।
सीबीएसई के पहले चरण की परीक्षा नवंबर-दिसंबर और दूसरे चरण की परीक्षा मार्च-अप्रैल में आयोजित होनी हैं। परीक्षा परिणाम दोनों के अंकों को मिलाकर निकाला जाएगा। बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में दिव्यांग छात्रों के लिए अलग से दिशा निर्देश जारी किए हैं। दिव्यांग छात्रों को परीक्षा में अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 90 मिनट के प्रश्नपत्र के लिए उनको 30 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। सिटी समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के पहले चरण के लिए प्रवेश पत्र 9 नवंबर को जारी हो सकता है। साथ ही परीक्षा को लेकर अन्य विस्तृत दिशानिर्देश भी जारी किए जाएंगे ताकि छात्रों को परीक्षा देने के दौरान छात्रों को कोई परेशानी न हो।
बता दें कि 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 के बीच आयोजित होने वाली स्टूडेंट्स के लिए हॉल टिकट किसी जल्द ही ऑफिशियल पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रवेश पत्र जारी किया जा सकता है। हालांकि सीबीएसई द्वारा सीटीईटी 2021 के एडमिट कार्ड जारी करने की निश्चित तिथि और समय की घोषणा अभी नहीं की गई है। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करते रहें, जिससे हॉल टिकट के बारे में सटीक जानकारी मिल सकेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
