उत्तराखंड
चमोली: बद्रीनाथ धाम जाने के लिए करना पड़ रहा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग
उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख होने लगे हैं। खासकर चमोली, रुद्रप्रयाग समेत आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों का डेरा है और बीते 24 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई। जगह-जगह सड़कों के टूटने से चारधाम यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है। चमोली जिले में कमेड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग तकरीबन 60 से 70 मीटर पूरी तरह से वॉश आउट हो गया है। जिस कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गयी है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यहॉं पर मार्ग को खुलने में 3-4 दिनों से अधिक समय लग सकता है। कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा रुट डायवर्जन की फ्लैक्सी लगाकर यात्रियों को अवगत कराया जा रहा है वैकल्पिक मार्गों से यात्रियों को आगे भेजा जा रहा है। चमोली पुलिस बद्रीनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों के लिए वैकल्पिक रुट का खाका सोशल मीडिया के माध्यम से भी शेयर कर रही है।

बता दें कि चमोली में हॉट मिक्स प्लांट नन्दप्रयाग के पास अवरुद्ध सड़क मार्ग खुल गया है। कर्णप्रयाग-गैरसैण सड़क मार्ग जो कालीमाटी के पास वाश आउट हो गई थी पर वाहनों की आवाजाही प्रारंभ हो गई है। सड़क मार्ग खुल गया है। बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में अभी भी बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की है। देहरादून, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel