चमोली
Big Breaking: उत्तराखंड में घर में आग लगने से जिंदा जली महिला, सेना में ड्यूटी पर तैनात हैं बेटा…
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। यहां थराली के रैन गांव में एक मकान में अचानक आग लगने से मकान में रहने वाली महिला (58) की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग की भनक लगते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि, काशी देवी अपने घर में अकेली रहती थी, उनका बड़ा बेटा भारतीय सेना में है और छोटा बेटा होटल में जॉब करता है।घटना से गांव में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि घटना बीती रात करीब 1.30 बजे रैन गांव में काशी देवी पत्नी स्वर्गीय चन्द्र सिंह के मकान में अचानक आग लग गई थी। ग्रामीणों को जबतक आग लगने की भनक लगी, तब तक मकान जल चूका था। जिस कारण उस मकान में अकेले रह रही काशी देवी की अंदर ही जलकर मौत हो गई हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और दूसरे मकानों तक फैलने से रोका। वहीं मौके पर पहुंचे थराली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। हालांकि ग्रामीणों के अनुसार आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

