चमोली
Big Breaking: बीजेपी ने उठाई जिला पंचायत उपाध्यक्ष के इस्तीफे की मांग, जानिए क्या है मामला…
चमोली: उत्तराखंड के चमोली में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत के विरोध में अब बीजेपी कार्यकर्ता भी खुलकर सामने आ गए है। जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगाये गये नंदादेवी राज जात यात्रा में वित्तीय अनियमितता के आरोप में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी मामले की जांच और जिला पंचायत अध्यक्ष को हटाये जाने की मांग शासन से की है। वहीं, मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है और हर जांच के लिए तैयार होने की बात कही है। साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी का कहना है कि उनका जिला पंचायत से कोई वास्ता नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिनों पूर्व जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर नंदादेवी राज जात यात्रा में वित्तीय अनियमितता करने के आरोप लगाया है। साथ ही जिला पंचायत के कार्यों में अध्यक्ष के पति पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी के हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था। जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी ने कहा कि शासन ने मामले में जो जांच की है उस पर जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं भंडारी ने कहा कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष मौजूदा समय में हमारे किराए के फ्लैट पर रहते हैं, लेकिन उनके द्वारा अभी तक किराया जमा नहीं करवाया गया,जब उनसे किराये की मांग की गई तो वह बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी ने कहा की जिस नंदादेवी राजजात 2013 में वित्तीय अनियमितता होने की बात की जा रही है, उसकी जांच दो बार हो चुकी है। जिसमें जांच अधिकारी तत्कालीन दो-दो जिलाधिकारियों ने इसमें उन्हें क्लीन चिट दी है। साथ ही भाजपा के वर्तमान विधायक इस मामले में पांच साल तक न्यायलय में भी केस लड़ चुके हैं। उन्हें इस मामले से बरी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पति पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी भाजपा के प्रत्याशी के विरोध में चुनाव मैदान में होंगे। ऐसे में भाजपा को अपनी नाव डूबती हुई नजर आ रही है। जिससे बौखला कर वे इस तरह का षड़यंत्र रच कर उन्हें परेशान करने का कुचक्र चल रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Manajemen Risiko di Game Spaceman: Teknik Strategis Bertahan Lebih Lama
Mahjong Slot dengan Fitur Free Spin Terbaik Panduan Lengkap Memaksimalkan Peluang Menang
Slot Bonus Tanpa Batas Klaim Sekarang dan Siap Hajar Maxwin!
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…



















Subscribe Our channel