चमोली
BREAKING: उत्तराखंड में यहां टूटा ग्लेशियर, बर्फ के बवंडर से दहशत में लोग, खतरनाक मंजर…
उत्तराखंड से बड़ी खबर है। यहां हिमालयी क्षेत्र के चमोली जिले में ग्लेशियर टूट गया। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर टूटने का खौफनाक मंजर देख लोग दहशत में है। घटना मलारी गांव के पास का बताया जा रहा है। उसमें ग्लेशियर टूटकर कुंती नाले में समाता हुआ दिख रहा है। ये नाला भारत चीन सीमा को जोड़ने वाले बॉर्डर के सडक पर है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड के उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। वहीं इस बीच चमोली जिले के मलारी में हिमस्खलन की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को भी यहां जोशीमठ से 100 किमी आगे हिमस्खलन की घटना हुई है। मलारी गांव के पास का जो वीडियो सामने आया है। उसमें ग्लेशियर टूटकर कुंती नाले में समाता हुआ दिख रहा है। ये नाला भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले बॉर्डर की सड़क पर है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को मलारी नाले में ग्लेशियर टूटने से चारों ओर बर्फ का धुआं उठा। मलारी में ग्लेशियर टूटने से हिमस्खलन हुआ है। जिसके बाद से यहां अफरातफरी का माहौल है। इन दिनों यहां सेना, आईटीबीपी के जवान और बीआरओ के र्मचारी रहते हैं। घटना के बाद से आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में है और हिमस्खलन की घटना की जानकारी जुटाने में लग गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
