चमोली
Big Breaking: जोशीमठ पहुंच सीएम धामी ने दिया बड़ा बयान, बोले-अफवाह पर न दें ध्यान, बताया पूरा प्लान, पढ़ें…
उत्तराखंड सहित देश के लोगों में जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर जहां हड़कंप मचा हुआ है। तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। वहीं इन सबके बीच सीएम धामी खुद सब कार्यक्रम रद्द कर जोशीमठ पहुंच गए है। सीएम ने यहां पहुंच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुआवजे से लेकर ध्वस्तिकरण और विकास पर भी बड़ी बात करते हुए सरकार का प्लान बताया। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही।
राहत, पुनर्वास और मुआवजे के लिए कमेटी गठित
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोशीमठ में दरकते हुए मकानों-इमारतों को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने की खबरों और प्रभावितों के विरोध के बात अब इस मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। सीएम धामी ने कहा कि ऐसी बात सामने आ रही है कि सभी इमारतों को तोड़ा जा रहा है, ऐसा नहीं है। केवल 2 होटलों की बात सामने आई थी और उस पर भी सभी की सहमति के बाद ही प्रशासन काम करेगा। वहीं राहत, पुनर्वास और मुआवजे के लिए कमेटी बना दी गई है। सबकि सहमती के बाद ही कार्यवाही की जाएगी।
अफवाह न फैलाए, हम करेंगे पुनर्मूल्यांकन
उन्होंने कहा कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि पूरा उत्तराखंड खतरे में है, यह सही नहीं है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच एक संतुलन बना रहे। हम राज्य के सभी शहरों की धारण क्षमता का पुनर्मूल्यांकन करेंगे। यदि किसी स्थान पर आवश्यकता से अधिक निर्माण होगा तो हम उसे रोक देंगे। पीएम मोदी और उनका कार्यालय लगातार जमीन धंसने के मुद्दे पर अपडेट ले रहा है। हम कोशिश करेंगे कि पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था दोनों का संतुलन बना रहे। तेज गति से हो रहे विकास को थोड़ा कम करेंगे।
बाजार दर पर मुआवजा
वहीं इससे पहले उत्तराखंड CM धामी के कार्यालय ने कहा कि CM द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रभावित परिवारों को तात्कालिक तौर पर ₹1.5 लाख की धनराशि अंतरिम सहायता के रूप में दी जा रही है। भू-धंसाव से जो स्थानीय लोग प्रभावित हुए हैं उनको बाजार दर पर मुआवजा दिया जाएगा। गौरतलब है कि सीएम आज जोशीमठ रूकेंगे और कल इन मुद्दों पर आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। जिसमें कई बड़े फैसले होने की उम्मीद की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel