चमोली
कोरोना मीटर: स्कूल में छात्र मिला कोरोना पॉजिटिव, क्या ? फ़िर चल पड़ा कोरोना मीटर…
चमोली: प्रदेश में कोरोना संक्रमण थमा हुआ है, लेकिन संक्रमण फैलने का खतरा बरकरार है। तीसरी लहर के प्रकोप के बीच स्कूल खोल तो दिए गए है। लेकिन स्कूलों में बच्चों के संक्रमित मिलने की खबरे सामने आ रही है। चमोली में एक छात्र कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं नैनीताल के रातिघाट स्कूल में 4 स्टूडेंट के कोविड पॉजिटिव आने के बाद स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और छात्रों में हड़कंप मच गया है। हालांकि 2 दिनों के लिए स्कूल को बंद कर दिया गया है और सोमवार को स्कूल खोले जाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। उधर अब छात्रों के कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद उनके परिजनों के सेम्पल लिये जा रहे हैं।
दरलसल कुछ दिन पूर्व गरमपानी मुख्य बाजार में पांच कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद अब कोविड ने जीआईसी रातीघाट के चार नौनिहालों को जद में ले लिया है। जिससे स्कूल में हड़कंप मचा हुआ है। बच्चे के संपर्क में आने वाले लोगो को चिन्हित किया जा रहा है। वहीं गोपेश्वर में लंबे समय बाद कोरोना का मामला आया है। गोपेश्वर स्थित एक स्कूल के छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग छात्र के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में जाकर बच्चों की जांच कर रही है। सुबोध विद्यामंदिर गोपेश्वर में हाल ही में छात्र-छात्राओं के सैंपल लिए गए थे। इनमें से एक छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चमोली जिले में फिलहाल कोरोना के मामले शून्य थे। एसीएमओ डा. उमा रावत ने बताया कि विद्यालय में मास्क और अन्य जरूरी एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
गौरतलब है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए सरकार ने बंदिशें हटाकर सब कुछ खोल दिया है। इससे संक्रमण को रोकना बड़ी चुनौती है। हालांकि सरकार की ओर से त्योहारी सीजन में जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कोविड नियमों का पालन न करने पर सख्त बरतने को कहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

