चमोली
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सवाड़ गांव में सैनिक मेले का शुभारंभ…
गौचर /चमोली। बाहुल्य सवाड़ गांव में तीन दिवसीय 15वॉ अमर शहीद सैनिक मेले का बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सवाड़ स्थित शहीद स्मारक में दीप प्रज्जवलित कर शहीदों को श्रद्वांजलि दी। और अमर सैनिकों को नमन करते हुए तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गडिया, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
सैनिक कल्याण मंत्री ने अमर शहीद सैनिक मेला सवाड़ को अगले वर्ष से राजकीय मेले के रूप में संचालित करने और सवाड़ गांव में निर्मित केन्द्रीय विद्यालय में कक्षाएं प्रारंभ करने की घोषणा की। शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि वीरों की भूमि सवाड़ मेले में आकर अत्यंत गौरवान्वित हूॅ।
शहीदों के सम्मान में पिछले वर्ष वीर सैनिकों की भूमि सवाड़ से ही शहीद सम्मान यात्रा की शुरूआत भी की गई थी। उन्होंने सभी को मेले की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। उल्लेखनीय है कि सवाड़ गांव से 22 सैनिको ने प्रथम विश्व युद्व में भाग लिया था। जबकि 38 सैनिकों ने द्वितीय विश्व युद्व, 14 सैनिकों ने पेशावर कांड तथा 17 सैनिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel