चमोली
Big Breaking: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर टूटकर गिरा पहाड़, चारधाम यात्रा हुई बाधित…
चमोलीः उत्तराखंड में बारिश और तूफान ने जगह-जगह तबाही मचाई है। इसका असर चारधाम यात्रा पर भी देखने को मिला है। जहां केदारनाथ यात्रा के पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से यात्रा बाधित रही तो वहीं अब मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे बाधित होने की खबर आ रही है। जिस वजह से बद्रीनाथ यात्रा बाधित हो गई। सैंकड़ों लोग दोनों ओर फंस गए। घटनों की मश्क्कत के बाद यातायात सुचारू किया गया है।
मीड़िया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार को कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के नजदीक पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर जा गिरा। पहाड़ी के टूटकर हाईवे पर गिरने से बदरीनाथ यात्रा भी बाधित हुई है। दोनों ओर कई किलो मीटर तक जाम लग गया। ट्रैफिक बाधित होने के बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। काफी मशक्कत के बाद हाईवे पर ट्रैफिक दोबारा शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन और एनएच की टीम टूटी पहाड़ी के हिस्से को हटाने का प्रयास किया । हाईवे के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं है। मार्ग खोलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 2 घंटे बाद मार्ग खोला जा सका। इस दौरान बाइक सवार जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

