चमोली
दुखदः देश रक्षा करते हुए उत्तराखंड का लाल शहीद, पीछे छोड़ गए 4 साल का मासूम-पत्नि-बुजुर्ग माता-पिता…
देशरक्षा करते हुए प्रदेश का लाल शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि शहीद चमोली जिले के गैरसैंण का निवासी था। जो जम्मू-कश्मीर में राजौरी सेक्टर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गया। जवान की शहादत की खबर से उनके गांव सहित क्षेत्र में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ मल्ली गांव निवासी वीर जवान रुचिन सिंह रावत जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रुचिन रावत (30) 2009-10 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह 9 पैरा कमांडो में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर यूनिट में तैनात थे।
बताया जा रहा है कि रुचिन अपने पीछे दादा-दादी, माता-पिता, पत्नी और एक चार साल के बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। रुचिन की पत्नी और बेटा उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ही रहते थे। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही कुनीगाड़ सहित पूरे गैरसैंण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। हालांकि रुचिन के माता-पिता और दादा-दादी को अभी उनके शहीद होने की खबर नहीं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel

