चमोली
दुःखद: बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाप, बेटे समेत पांच लोगों की मौत…
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के बदरीनाथ हाईवे पर पाखी गांव के पास शनिवार देर रात को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांंचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकरी के अनुसार यह हादसा तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खाई में पलटने के चलते हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर वापस जोशीमठ लौट रहेे थे, अचानक पाखी गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार पांंचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
कार सवार दशोली ब्लॉक के भीमतला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जोशीमठ लौट रहेे थे। रविवार को सुबह घटना की जानकारी मिलते ही जोशीमठ और पीपलकोटी सेे पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। खाई सेे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। भीमतला गांव के विनोद नैथवाल ने बताया कि शनिवार को सुबह जोशीमठ से भीमतला गांव में बरात पहुंची। दिनभर शादी समारोह के बाद बारात शाम को करीब सात बजे जोशीमठ के लिए लौटी। बारात के सभी वाहन तो जोशीमठ पहुंच गए, लेकिन यह कार नहीं पहुंची। जिसे लोग रातभर ढूंढने में लगे रहे। पुलिस को भी रात को ही सूचना दी गई। रविवार को सुबह घटना स्थल का पता चल पाया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना वाले स्थान पर एनएच का पुल बन रहा हैै। दोनों तरफ से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। जिससे यहां दुर्घटना की हर समय आशंका बनी हुई है।
मृतकों की पहचान
प्रताप नैथवाल (52) पुत्र स्व. भवान दास, नीती, कौड़िया
रजत नैथवाल (22) पुत्र प्रताप नैथवाल
प्रवीन नैथवाल(23) पुत्र स्व. वसंत नैथवाल
गणेश गमस्वाल (33) पुत्र स्व. इंंद्र गमसवाल, बौंला, गमशाली
शैलेंद्र हिंदवाल (35) पुत्र स्व. देवी हिंदवाल, जोशीमठ, फरकिया

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

