चमोली
Uttarakhand News: यहां भूस्खलन से मची भारी तबाही, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली से बड़ी खबर आ रही है। यहां चमोली जिले में बारिश ने भारी तबाही मची है। बताया जा रहा है कि यहां थराली के पेनगढ़ गांव में पहाड़ी से भूस्खलन होने से एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दब गए। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पेनगढ़ में रात्रि डेढ़ बजे हुए जबरदस्त भूस्खलन और भूधंसाव से तीन मकान दब गये। ब्लाक के पैनगढ़ गांव में भूस्खलन के कारण पहाड़ से एक बहुत बड़ा पत्थर मकान से टकरा गया था जिससे तीन मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए, मलबे में पांच लोग दबे गए थे।
बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त लेंटर के नीचे से रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल भेजा गया। जबकि एक व्यक्ति लेंटर के नीचे दबा हुआ था, जिसे निकालने हेतु टीम प्रयासरत रही। टीम ने मलबे में दबे लोगों को निकाला। बता दें कि गांव के ऊपर पिछले दो साल से भूस्खलन जारी है।
मृतकों का नाम :
- बंचुली देवी
- घनानंद
- देवानन्द
- सुनीता
- योगेश घायल है। उसका इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel