चंपावत
बड़ा हादसा : उत्तराखंड में बेकाबू रोडवेज बस ने हाइवे पर मचाया कहर, गाड़ियों को रौंदते हुए ट्रक ने घुसी, कई गंभीर घायल…
चंपावत :उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। टनकपुर बस स्टेशन पर एक बेकाबू बस ने कहर बरसाया हैं। कई गाड़ियों को टक्कर मारी। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले यात्रियों से भरी बस को डरा धमका कर खाली करवाया। और उसके बाद बस लेकर फरार हो गया। कई वाहनों को रौंदता हुआ कमलपथ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे महाराणा प्रताप गेट पर पहुंचा। यहा बस ने पहले कार फिर ट्रक को टक्कर मार दी । हादसे में बस चालक और ट्रक में सवार चार मजदूर घायल हो गए । बताया जा रहा है कि बस को भगाने वाला रोडवेज का ही संविदा चालक था और एक महीने से चिकित्सा अवकाश पर चल रहा था । चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जनपद के सीमान्त बनबसा नगर के फागपूर इलाके में उस टाइम हंगामा मच गया , जब रोडवेज की बस सड़क किनारे खड़े हुए एक ट्रक में जा टकराई । इस टक्कर की चपेट में पास ही पार्क हुई एक खाली कार भी आ गई । टनकपुर से सात किमी दूर छीनीगोठ निवासी चालक मोहन कलोनी ( 34 ) बृहस्पतिवार पौने 12 बजे स्कूटी चला रहे एक व्यक्ति के साथ बेलचा लेकर रोडवेज स्टेशन पहुंचा। इसके बाद वह बस में चढ़ गया । वह चालक की सीट पर पहुंचा तो बस में बैठे पांच यात्री , चालक सुरेश राणा और परिचालक पूरन सिंह उतर गए । उसने बस स्टार्ट की और भगा ले गया ।
मामले की जानकारी चालक – परिचालक ने पुलिस को दी। पुलिस जहां बस की तलाश में जुटी तो आठ किमी दूर महराणा गेट पर बेकाबू बस को दिख विपरीत दिशा से आ रहे कार सवार शिक्षक ने किसी तरह खुद को बचाया । इसके बाद बेकाबू बस कुछ फासले पर खड़े ट्रक से टकरा गई ।
हादसे की जानकारी के बाद महाराणा गेट पर भीड़ इकट्ठा हो गई । टक्कर से बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए । ट्रक में बैठे मजदूर टनकपुर टैक्सी स्टैंड निवासी किशन कुमार , मोती राम , कृष्ण कुमार और पीलीभीत निवासी मोहन स्वरूप घायल हो गए। उन्हें टनकपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से चालक मोहन कलोनी को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। चालक मोहन कलोनी को नौकरी से हटाया जाएगा। मोहन को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य चार घायलों को टनकपुर हॉस्पिटल में ही चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel
