चंपावत
चंपावत स्कूल हादसा: एक्शन में CM धामी, सहायता राशि का ऐलान कर दिए जांच के सख्त निर्देश…
उत्तराखंड़ के चम्पावत जिले में स्थित मौनकांडा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में हुए हादसे को लेकर सीएम धामी एक्शन में आ गए है। यहां स्कूल के शौचालय की छत गिरने से कक्षा 3 के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं कई बच्चे घायल हो गए है। सीएम धामी ने मामले में दुःख व्यक्त करते हुए परिजनों को 2 लाख रुपए की मदद देने का आश्वासन दिया है। साथ ही जांच के निर्देश दिए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार को जिले के पाटी ब्लॉक के मोन कांडा ग्राम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर हो चुके शौचालय की छत ढहने से एक छात्र की मौत हो गई। जबकि कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रशासन की टीमों द्वारा गंभीर घायलों को लोहाघाट चिकित्सालय में इलाज के लिए भेज दिया गया। वहीं इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए है। साथ ही कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी स्कूल भवनों का निरीक्षण करवाया जाए। ऐसे मे अगर जरूरी हो वहां भवनों के मरम्मत का काम करवाया जाए।
बताया जा रहा है कि इंटरवल के समय कुछ बच्चे विद्यालय के जर्जर हो चुके शौचालय के पास खेल रहे थे, तभी शौचालय की जर्जर छत ढह कर बच्चों के ऊपर गिर गई। जिसके नीचे बच्चे दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद छत के नीचे से घायल बच्चों को बाहर निकाला। जिसमें तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में कई छात्र घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए लोहाघाट चिकित्सालय भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

