चंपावत
Big Breaking: चंपावत उपचुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, देखें पूरी डिटेल…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर चुनावी रण देखने को मिल रहा है। चंपावत विधानसभा में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस सीट पर सीएम धामी को चुनाव लड़ना है। बताया जा रहा है कि चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा और 3 जून को रिजल्ट आएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जहां सभी पार्टियां उपचुनाव के लिए कमर कस चुकी है। सीएम धामी रोड शो कर रहे है। तो वहीं अब चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा और 3 जून को रिजल्ट आएगा। 4 मई को चंपावत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग नोटिफिकेशन जारी करेगा और नॉमिनेश की आखिरी तारीख 11 मई तय की गई है। नामांकन वापस लेने की तारीख 17 मई तय की गई है।
बता दें कि सीएम धामी के लिए चंपावत के बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीट छोड़ी है। उन्होंने सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट ऑफर की थी। क्योंकि 6 माह के भीतर सीएम बने रहने के लिए पुष्कर सिंह धामी को चुनाव जीतना जरूरी है। सीएम धामी लगातार चंपावत में जनसभाएं संबोधित कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…





















Subscribe Our channel

