Connect with us

चंपावत

Uttarakhand News: CM धामी ने किया बाल विज्ञान महोत्सव 2022 का शुभारंभ, पहली बार हो रहा ऐसा…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर सीएम धामी प्रयास कर रहे है। इस कड़ी में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय सीमान्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव 2022 का शुभारंभ किया। ये पहला मौका है जब किसी दुरस्थ जिले में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकॉस्ट) देहरादून एवं जिला प्रशासन चम्पावत के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान महोत्सव का आयोजन हो रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कार्यक्रम मे शिरकत हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के सीमान्त 6 जनपदों से आये सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त वैज्ञानिक और प्रबुद्ध जनों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस दौरान उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु 5 वैज्ञानिकों व व्यक्तियों को सम्मानित किया। साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस महोत्सव का मुख्य विषय पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान है। पारम्परिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान, विकास के दो ऐसे घटक हैं जो विज्ञान आधारित विकास के लिए सुदृढ़ नींव का काम करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रथम सीमान्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव राज्य में वैज्ञानिक अवधारणा को पुष्ट करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि राज्य के हर दूरस्थ क्षेत्र तक वैज्ञानिक तकनीक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जन जन तक विज्ञान पहुंचे और हर बच्चे में वैज्ञानिक सोच विकसित हो, यही हमारा ध्येय है और यही इस विज्ञान महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य भी है। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इस दौर में हमारे बच्चे देश और दुनिया से कंधे से कंधा मिलाते हुए आगे बढ़ें।

बताया जा रहा है कि यह विज्ञान महोत्सव अपने आप में अति महत्वपूर्ण है, यह ऐसा पहला विज्ञान आधारित महोत्सव है जो दूरस्थ क्षेत्रों में पढ़ रहे छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं (पोस्टर मेकिंग, ड्रामा, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ आदि) के माध्यम से सभी बच्चे अपनी अभिरुचियों से रूबरू होंगे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in चंपावत

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Uttarakhand Today

Our YouTube Channel

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

Advertisement
To Top

https://spaziosicurezzaweb.com/slot-deposit-pulsa/

https://hort.hdut.edu.tw/wp-includes/slot-nexus/

https://boogoomusicfest.com

https://thesummerhouseapts.com/wp-content/slot-nexus-engine/

https://bpgslot.net/slot-deposit-pulsa/

https://marquiscoralsprings.com/wp-includes/slot-deposit-pulsa/

bonus new member

slot depo pulsa

0 Shares
Share via
Copy link