चंपावत
Big Breaking: पूजा से लौट रहे यात्रियों का खाई में गिरा वाहन, 18 साल के दो लोगों की मौत, कई घायल…
चंपावतः पहाड़ पर दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। ताजा मामला चंपावत से सामने आ रही है। यहां पूजा से लौट रहे यात्रियों की वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई है। दोनों की उम्र 18 साल बताई जा रही है। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये हादसा लोहाघाट के बाराकोट ब्लॉक के दयारतोली के पास हुआ है। यह हादसा शनिवार को देर रात करीब 12 बजे का है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार की रात पूजा से वापस लौटते समय वाहन अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में गिर गया था। साथ में गए दूसरे वाहन के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकाला गया। प्राइवेट वाहन और थाना लोहाघाट के वाहन द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट भेजा गया। दोनों मृतक हैं। वहीं हादसे में चार वाहन सवार घायल हुए हैं। जिन्हें चंपावत जिला अस्पताल भेजा गया है।
घायलों की पहचान चालक मुकेश कुमार उम्र लगभग 34 वर्ष , हेमा देवी उम्र लगभग 27 वर्ष , पूजा देवी उम्र लगभग 28 वर्ष ,हयात राम उम्र लगभग 60 वर्ष , तुलसी देवी उम्र लगभग 62वर्ष,रेवती देवी उम्र लगभग 65 वर्ष, राहुल उम्र लगभग 18 वर्ष, गोपाल दत्त उम्र लगभग 50 वर्ष , वहीं मृतको की पहचान विशाल उम्र लगभग 18 वर्ष, ममता देवी उम्र लगभग 18 वर्ष बापरु निवासी के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

