उत्तराखंड
केदारनाथ में माइनस 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, आज यहां बारिश की संभावना…
उत्तराखंड में रविवार रात को हुई बारिश से ठण्ड का प्रकोप बढ़ गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फ़बारी देखने को मिली है। केदारनाथ में माइनस 11 डिग्री तापमान पहुँच गया। बता दें कि उत्तराखंड में चारों धामों सहित हर्षिल घाटी, लोखंडी, सुक्की टॉप और औली समेत ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि निचले इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है।
आखिरकार सीजन की पहली बर्फबारी से राहत मिली है। रविवार को शाम के समय मौसम का मिजाज बदला और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी ने काफी हद तक राहत दी है। केदारनाथ, मदमहेश्वर और तुंगनाथ सहित नैनीताल में बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने आज यानी 9 दिसंबर को उत्तराखंड राज्य के 2500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बर्फबारी होने की सम्भावना जताई है हालांकि कल से मौसम थोड़ा साफ़ होने की संभावना है। वहीं 10 और 11 दिसंबर को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों के कुछ स्थानों में उथले से मध्यम कुहरा छाने रहने की संभावना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel