उत्तराखंड
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग CM धामी ने दी बधाई, जानें कब करेगा चांद पर लैंड…
इसरो (ISRO) ने एक बार अपना लोहा दुनिया में मनवा लिया। शुक्रवार (14 जुलाई) को भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और मील का पत्थर छू लिया है। खनिज, पानी आदि की तलाश में चंद्रयान 3, चांद की ओर बढ़ चला है। देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ को आज श्रीहरिकोटा स्थित केंद्र से लॉन्च किया जा चुका। चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग पर सीएम धामी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। वहीं इस यान को लेकर लोगों के दिमाग में कई सवाल आ रहे है। आइए जानते है इससे जुड़ी डिटेल्स…
मिली जानकारी के अनुसार भारत के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों ने इस मिशन के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की है। चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 किलोग्राम है। बता दें कि चंद्रयान- 3 (Chandrayaan-3) के लॉन्चिंग को लेकर विश्वभर की निगाहें भारत पर टिकी हुई थी। चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग का पहला उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करना है। चांद पर सटीक लैंडिंग हासिल कर भारत अपनी तकनीकी क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा। सबकुछ सही रहा तो 23 अगस्त शाम 5 बजकर 47 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 लैंड होगी।
बताया जा रहा है कि चंद्र मिशन तीन की सफल लॉन्चिंग के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के महान वैज्ञानिकों समेत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम को बधाई दी है। सीएम धामी ने ‘चंद्रयान-3’ की लॉन्चिंग के अवसर पर ट्वीट के माध्यम से बधाई देते हुए लिखा है, “नए भारत की नई उड़ान…’चंद्रयान-3’ के सफल प्रक्षेपण हेतु देश के महान वैज्ञानिकों समेत इसरो की पूरी टीम को बधाई। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नया इतिहास रचने की ओर अग्रसर है।”

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel