उत्तराखंड
टिहरी कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर, बालगंगा ब्लॉक अध्यक्ष में हुआ बदलाव, इन्हें मिली जिम्मेदारी…
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। टिहरी के कांग्रेस ने बालगंगा ब्लॉक अध्यक्ष को बदल दिया है। बताया जा रहा है कि आज बालगंगा ब्लॉक अध्यक्ष को परिवर्तन करते हुए जसवीर सिंह नेगी को बालगंगा ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुमोदित जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के नव नियुक्त अध्यक्षों की सूची जारी की थी। आज इसमें बदलाव किया गया है। वहीं सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से अपना पदभार ग्रहण कर कांग्रेस की रीति और नीति के तहत पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान देने की अपील की गई है।
खुशी व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक घनसाली बलबीर सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष ममता पवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रतूड़ी, पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह, आनंद व्यास, अरुणोदय सिंह नेगी, भिलंगना मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी, हिम्मत सिंह रौतेला, प्यार सिंह बिष्ट, पूरब सिंह नेगी, चंद्रवीर सिंह तोमर,सतीश रातूडी, साहब सिंह नेगी, संजय रावत,मधु नेगी, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
राहत: DG सूचना की पहल से 15 दिवंगत पत्रकार परिवारों को मिली बड़ी राहत…
सचिवालय में बड़े पैमाने पर कर्मियो की जिम्मेदारी बदली
आदि गौरव महोत्सव जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं का उत्सव: मुख्यमंत्री
बिग ब्रेकिंग: शादी का झांसा, जबरन संबंध और धमकी। दो जिलों में महिलाओं ने दर्ज कराई FIR…
डीएम सविन बंसल की पहल से संवर रहा है घुमंतु बचपन – शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं नन्हें सपने…
















Subscribe Our channel
