उत्तराखंड
Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा से पहले देव डोलियों का शेड्यूल जारी, देखें कब कहां होगी पूजा…
देहरादून: उत्तराखंड में तीन मई से चारधाम यात्रा शूरू होने वाली है। चारधाम यात्रा की तैयारी जोरो शोरो से चल रही है। यात्रा के लिए जहां प्रशासन मुस्तैद है वहीं यात्रा से पहले देव डोलियों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा से लेकर मंदिर समिति गंगोत्री एवं मंदिर समिति यमुनोत्री की ओर से कपाट खुलने से लेकर देव डोलियों के प्रस्थान और रूट की पूरी जानकारी जारी कर दी गई है। आइए अब आपको बताते हैं कि किस धाम के लिए डोली कब रवाना होगी और कहां कहां पूजा किस समय होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई शुक्रवार समय प्रात: 6.15 बजे खुलेंगे। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के प्रस्थान का कार्यक्रम के अंतर्गतभैरव पूजा 1 मई रविवार है। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली धाम प्रस्थान 2 मई सोमवार प्रात: 9 बजे होगा। 2 मई प्रथम पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी रहेगा। 3 मई मंगलवार गुप्तकाशी से 8 बजे प्रात: फाटा प्रस्थान एवं प्रवास रहेगा। वहीं 4 मई बुधवार फाटा से प्रात: 8 बजे गौरामाई मंदिर गौरीकुंड प्रस्थान एवं प्रवास गौरीकुंड रहेगा। 5 मई गुरुवार गौरीकुंड से प्रात: 6 बजे भगवान की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी। 6 मई शुक्रवार प्रात: 6 बजकर 15 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन के लिए खोल दिए जाएंगे।
जबकि बदरीनाथ धाम कपाट 8 मई को सुबह 6 बजकर 25 मिनट ग्रीष्मकाल के लिए खुलेंगे। बदरीविशाल देवडोली प्रस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत 6 मई शुक्रवार प्रात:9 बजे नृसिंह मंदिर जोशीमठ से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी एवं तेल कलश गाडू घड़ा सहित बदरीनाथ धाम के रावल योगध्यान बदरी प्रस्थान एवं प्रवास पांडुकेश्वर रहेगा। 7 मई शनिवार प्रात: योग बदरी पांडुकेश्वर से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, रावल जी सहित देवताओं के खजांची कुबेर जी एवं भगवान के सखा उद्धव जी और गाडू घड़ा तेल कलश बदरीनाथ धाम के लिए पांडुकेश्वर से प्रात: 9 बजे प्रस्थान करेगा। वहीं गंगोत्री धाम के कपाट 3 मई सुबह 11.15 बजे खुलेंगे। जबकि यमुनोत्री धाम कपाट 3 मई दोपहर 12.15 बजे खुलेंगे। यमुना जी की डोली 3 मई प्रात: शीतकालीन गद्दी स्थल खुशीमठ (खरसाली) से प्रस्थान करेगी। पवित्र हेमकुंड साहिब एवं लोकपाल तीर्थ के कपाट रविवार 22 मई को खुलेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel