उत्तराखंड
Chardham Yatra 2024: गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तारीख हुई तय, इस दिन से शुरू होगी यात्रा…
उत्तराखंड में चारधाम यात्री के तीर्थ यात्रियों के लिये खुशखबरी है। विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तारीख तय हो गई है। बताया जा रहा है कि 10 मई से चार धाम यात्रा शुरू होगी।अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आज मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। श्रद्धालुओं के लिए विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर खोले जाएंगे। 9 मई को मां गंगा भाग मूर्ति को शीतकालीन स्थल मुखबा गांव से दोपहर 1 बजे उत्सव डोली में बैंड बाजों की धुन पर गंगोत्री के लिए रवाना किया जाएगा। रात को भैरों घाटी स्थित भैरव मंदिर में मां गंगा की डोली विश्राम करेगी। अगले दिन डोली सुबह यहां से गंगोत्री धाम पहुंचेगी। इसके साथ ही विधि विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथियों की घोषणा पहले ही हो चुकी है। अब गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त भी घोषित हो गया है। गंगोत्री के कपाट 10 मई को खुलेंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को ही खुलेंगे, लेकिन उसके शुभ मुहूर्त और शुभ बेला की घोषणा 14 अप्रैल को यमुना जयंती पर होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel