उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी को क्रिकेट मैच के दौरान हाथ में हुआ फ्रैक्चर, डॉक्टरों ने बांधा प्लास्टर…
मंगलवार को क्रिकेट मैच के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में चोट लग गई थी। दर्द होने पर आज सुबह मुख्यमंत्री धामी ने दून अस्पताल में अपना चेकअप करवाया। उनकी कलाई में हेयर लाइन फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल उन्हें प्लास्टर चढ़ाया गया है। बता दें कि मंगलवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मुख्यमंत्री एकादश और भाजयुमो एकादश के बीच मैत्री मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान सीएम धामी पिच पर गिर गए थे और उनके हाथ में चोट आ गई थी।
उसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने हाथ पर प्लास्टर बांधकर घनसाली का दौरा किया। यहां उन्होंने 3 करोड़ 38 लाख लागत की कुल 07 योजनाओं का लोकार्पण और 74 करोड़ 55 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…















Subscribe Our channel