उत्तराखंड
ब्रेकिंग: पहाड़ की यात्रा पर लगे पंख, मुख्यमंत्री ने किया पहाड़ में हवाई सेवा का शुभारंभ
देहरादून : पहाड़ में अब हवाई सेवा का लुत्फ उठाया जा सकेगा। इसके लिए सरकार ने आज इसका शुभारंभ भी कर दिया। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को आरसीएस उड़ान योजना के अन्तर्गत देहरादून-नई टिहरी-श्रीनगर-गौचर हैली सेवा का आनलाईन शुभारम्भ किया।
यह सेवा पवन हंस लि. द्वारा दी जा रही है। इस सेवा के शुभारम्भ के अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, राजकुमार, विनय कण्डवाल, मनवीर नेगी एवं जगमोहन ने हवाई यात्रा की।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उड़ान योजना के अन्तर्गत जो हेली सेवाएं चलाई जा रही हैं, स्थानीय लोगों द्वारा इसे काफी पंसद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात कि इस पवन हंस लि. की यह सेवा प्रति सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चालू रहेगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उड़ान योजना से देहरादून, देश के दर्जनों शहरों से एयर कनेक्टिविटी से जुड़ा है। हिण्डन,गाजियाबाद से पिथौरागढ़ के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की गई है। प्रदेश में 27 हेलीपोर्ट विकसित किये गये है।
क्षेत्रीय सम्पर्क योजना में देहरादून को पंतनगर, पिथौरागढ़ चिन्यालीसौड़ और गौचर से जोड़ा गया है। पंतनगर हवाई अड्डे को ग्रीन फील्ड के रूप में विकसित किया जा रहा है।
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उड़ान योजना के अन्तर्गत देहरादून-नई टिहरी-श्रीनगर-गौचर हवाई सेवा शुरू होने पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उड़ान सेवा के अन्तर्गत जिन नये यात्रा मार्गों के लिए हेली सेवा शुरू करने के लिए सुझाव दिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel