उत्तराखंड
आईटीबीपी मातली लाए गए लोगों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी

धराली हर्षिल से रेस्क्यू कर आईटीबीपी मातली लाए गए लोगों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि सरकार दुख की इस घड़ी में प्रभावितों के साथ है और सभी लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में धराली हर्षिल में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। और घटनास्थल पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी , आईटीबीपी, पुलिस, स्वास्थ्य सभी टीमों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री के द्वारा लगातार उत्तरकाशी में रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाई हुई है। सरकार की प्राथमिकता है कि सबसे पहले वहां फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए।
आज सुबह हर्षिल से अपराह्न 3 बजे तक 205 लोगों को आईटीबीपी मातली सकुशल हेली के द्वारा शिफ्ट किया जा चुका हैं। प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। खाद्यान्न सामग्री भी प्रयाप्त में घटनास्थल तक पहुंचाई गई है।
बीआरओ द्वारा गंगोत्री राजमार्ग को सुचारू करने हेतु सभी संसाधनों से निरन्तर कार्य किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


