उत्तराखंड
सीएम धामी ने हल्द्वानी में मेगा रोड शो कर मांगे वोट, कैंची धाम में लगाया ध्यान…
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। तो वहीं आखिरी दिन सीएम धामी पूरे एक्शन में दिखे। इसी कड़ी में उन्होंने आज दोपहर धामी हल्द्वानी पहुंच रोड शो कर नैनीताल उधमसिंह नगर संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए वोट मांगे. तो वहीं वह कैंची धाम में दर्शन कर ध्यान लगाते दिखे।
मिली जानकारी के अनुसारर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कालाढूंगी रोड से तिकोनिया चौराहे तक रोड शो किया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए. भारी सुरक्षा के बीच सीएम धामी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.रोड शो में लोगों की भीड़ को देख सीएम धामी गदगद नजर आए। उन्होंने लोगों पर फूल बरसाए तो लोगों ने भी उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। सीएम ने कहा कि इस बार फिर से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पांचों सीट बीजेपी जीतने जा रही है. वहीं, रोड शो के दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई.
वहीं राम नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। सीएम ने बीस मिनट तक कैंची में बाबा का ध्यान लगाया। साथ ही मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की। सीएम धामी बुधवार की दोपहर 1.30 बजे कैंची धाम पहुंचे थे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सीएम ने बाबा की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। साथ ही मंदिर आए भक्तों से भी बात की। आधे घंटे के बाद सीएम वापस हल्द्वानी की ओर रवाना हो गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel